{"_id":"658ed22866c313e68802a50a","slug":"rampur-news-devarighat-one-arrested-charas-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10245-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देवरीघाट में ढाबा संचालक से पकड़ी चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देवरीघाट में ढाबा संचालक से पकड़ी चरस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजधानी शिमला के साथ लगते ठियोग के देवरीघाट में पुलिस ने ढाबा संचालक से चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एएसआई संजीव के नेतृत्व में पुलिस का दल नंगलदेवी के देवरीघाट क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने नेशनल हाईवे पांच पर ढाबा चलाने वाले राकेश निवासी देवरीघाट, तहसील ठियोग, जिला शिमला से 392.15 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।