{"_id":"65ec624be2379310b90cac87","slug":"rampur-news-declamation-painting-hps-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113261-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चित्रकला में डीएसवी स्कूल दत्तनगर की इशिता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चित्रकला में डीएसवी स्कूल दत्तनगर की इशिता प्रथम
विज्ञापन
एचपीएस रामपुर में 53वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर एचपीएस 412 मेगावाट में शनिवार को 53वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन दत्तनगर ऑडिटोरियम में हुआ। इस मौके पर परियोजना प्रभावित पंचायतों के 12 स्कूलों के बच्चों ने भाषण और लघु नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। औद्योगिक एवं गृह सुरक्षा विषय पर आधारित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को चित्रकला, भाषण एवं लघु नाटक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। चित्रकला में डीएवी स्कूल दत्तनगर की इशिता मेहता प्रथम, अर्शिया धीमान ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर की छात्रा कुमारी दुर्गा ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल दत्तनगर की छात्रा अनुषा गौतम प्रथम, राजकीय माध्यमिक पाठशाला ब्रौ की छात्रा अदिति ने द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशौली की छात्रा अनुषा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लघु नाटक प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला ब्रौ ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कशौली ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक रंदल ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीआईएसएफ के माध्यम से विभिन्न अग्निशामक बचाव विधियों और गृह अग्निसुरक्षा पर आधारित विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. विवेक आनंद सुरीन ने बताया कि इस तरह के आयोजन जानकारी बढ़ाने के साथ-साथ कर्मचारियों और आसपास के क्षेत्रों सहित बच्चों में सुरक्षित आदतों का विकास करने में सहायक होते हैं। इस मौके डीएसपी आनी चंद्रशेखर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, डिप्टी कमांडेंट सीआईएसएफ कौशलेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष पीएसआई टीसी एवं सुरक्षा रोशन कुमार ने बताया कि सुरक्षा विभाग इस तरह के आयोजन भविष्य में भी करता रहेगा। इस मौके पर हेमा सुरीन, महाप्रबंधक प्रकाश चंद, उप महाप्रबंधक सुधीर, उप महाप्रबंधक रोशन कुमार, उप महाप्रबंधक संजीव शर्मा और उप महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे ।