{"_id":"657059c44105ec6c8505a568","slug":"rampur-news-dav-school-sports-meet-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-9196-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कबड्डी में डीएवी, ठियोग और खो-खो में डीएवी शोघी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कबड्डी में डीएवी, ठियोग और खो-खो में डीएवी शोघी अव्वल
विज्ञापन
मुख्यातिथि लूहरी परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जोनल अंडर-19 डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियाेगिता के समापन समारोह में लूहरी परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मुक्ता चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। दो दिवसीय खेलकूद स्पर्धा के अंतिम दिन विभिन्न डीएवी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में डीएवी ठियोग ने पहला स्थान हासिल किया जबकि दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो प्रतियोगिता में डीएवी शोघी पहले और कुमारसैन दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में डीएवी शोघी ने पहला और कुमारसैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या डॉ. मुक्ता चौहान ने विजेताओं को बधाई दी और जिला स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।