{"_id":"64d281989e967c2b890e4ba6","slug":"rampur-news-crime-news-one-arrested-with-opium-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-3829-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ढाबा संचालक से पकड़ी 2.50 किलो अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ढाबा संचालक से पकड़ी 2.50 किलो अफीम
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिमला पुलिस के विशेष दल ने ठियोग-छैला मार्ग पर एक ढाबे से अफीम की खेप बरामद की है। पुलिस ने गुरदासनगर में ढाबा चलाने वाले संचालक से 2.50 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य आरक्षी सुशील की अगुवाई में शिमला पुलिस का विशेष दल सोमवार देर रात को प्रेमघाट चौक पर गश्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ठियोग-छैला मार्ग पर गुरदासनगर में एक ढाबा संचालक नशे का कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस का दल गुरदासनगर पहुंचा और ढाबे में दबिश दी। पुलिस ने ढाबे में छापेमारी की। इस दौरान जांच के दौरान ढाबे से 2.50 किलो अफीम बरामद की गई।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी जगदीश शर्मा निवासी गांव तलीन जैस, तहसील ठियोग, जिला शिमला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा जाएगा।