फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, crime news, nerwa,

Rampur Bushahar News: नेरवा में बस चालक, सवारियां और ग्रामीण आपस में उलझे

Wed, 20 Mar 2024 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत नेरवा तहसील के कुठार में बस चालक और ग्रामीणों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। इसका वीडियो बुधवार को दिनभर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 4:00 बजे एचआरटीसी की बस पंद्राड़ा रूट के लिए रवाना हुई। कुठार के समीप सामने से एक गाड़ी आई तो बस चालक ने ब्रेक मारी। इससे पीछे से आ रहा मोटर साइकिल सवार सड़क पर गिर गया। उसके साथ पत्नी और बच्चा भी थे। इसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बस चालक, बस की सवारियाें और कुठार गांव के ग्रामीण आपस में उलझ गए। वीडियो से पता चला है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट भी की। बस चालक ने इस संबंध में पुलिस थाना नेरवा में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और कहा कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed