फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, crime news, nankhari, chitta, four person, arrested,

Rampur Bushahar News: खोलीघाट में दबोचे चार चिट्टा तस्कर, 204.68 ग्राम चिट्टा बरामद

Mon, 18 Mar 2024 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
गश्त के दौरान पुलिस टीम ने ली जीप की तलाशी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल में सफेद नशे के काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। चिट्टे का जहर लगातार युवा पीढ़ी को अपनी चपेट में ले रहा है। पुलिस की ठोस कार्रवाई के बाद भी अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोग युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। बीते रोज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते खोलीघाट में 204.68 ग्राम चिट्टे के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। चिट्टे की इतनी ज्यादा मात्रा में मिलना चिंता का विषय बना हुआ है। पुलिस थाना ननखड़ी के मुताबिक रविवार शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम ने खोलीघाट में एक जीप को रोका और इसमें बैठे लोगों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान वाहन में सवार चारों लोग डर गए। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन की तलाशी ली। इस दौरान राकेश कुमार (34) निवासी गांव व डाकघर रतनाड़ी, तहसील कोटखाई, जिला शिमला, विवेक चौहान (35) निवासी गांव कनरोटी, डाकघर रतनाड़ी, तहसील कोटखाई, जिला शिमला, डोमेश्वर दत्त निवासी गांव जेल, डाकघर जच्छ, तहसील गोहर, जिला मंडी और अमित गुप्ता (39) निवासी गांव व डाकघर विष्णुपुर, जिला बेगुसराय, बिहार से 204.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत केस दर्ज किया है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि चिट्टे के साथ चार लोगों को दबोचा गया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed