{"_id":"663623dfed1140ab670dfa8e","slug":"rampur-news-crime-news-murder-nihari-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-115513-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निहारी में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निहारी में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन
साथ में शराब पी रहे दो साथियों ने ही उतारा मौत के घाट, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। पुलिस थाना कोटखाई के अंतर्गत निहारी में नेपाली मूल के एक व्यक्ति की उसके दो साथियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है। शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करवाया गया है। जानकारी के अनुसार कोटखाई के जलटार निवासी संदीप सावंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पास बगीचे में दो नेपाली परिवार रहते हैं। इसमें लोकेश अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ और देव अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ रहते हैं। एक मई की रात से लोकेश अपने ढेरे नहीं आया था। लोकेश की पत्नी ने दो मई को संदीप सावंत को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद लोकेश की तलाश आसपास के क्षेत्र में की गई। कहीं पता न लगने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि लोकेश एक मई को अपने दोस्त गंगाराम, चुन्नू, ओपेंद्र और देव के साथ निहारी में शराब पी रहा था। रात को शराब पीने के बाद गंगाराम और चुन्नू अपने घर चले गए, लेकिन इस दौरान रात को निहारी जंगल में लोकेश के साथी देउल बुधा उर्फ देव और ओपेंद्र ने उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उन्होंने शव को जंगल में पत्थरों के बीच छिपा दिया। इसके बाद पुलिस ने देउल बुधा उर्फ देव को शुक्रवार रात कोटखाई बाजार से गिरफ्तार किया। देव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हत्या में ओपेंद्र भी उसके साथ शामिल था। लोकेश के शव को निहारी जंगल से बरामद करने के बाद आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाया गया। ओपेंद्र अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।