{"_id":"659d498ce0acab4b100eabe9","slug":"rampur-news-crime-news-kinnaur-news-missing-person-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-10751-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पोस्टर मास्टर सिद्धार्थ लापता, नहीं मिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पोस्टर मास्टर सिद्धार्थ लापता, नहीं मिला कोई सुराग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। निचार तहसील के बरी गांव के सिद्धार्थ शंकर नेगी संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन से लापता हैं। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद लापता के भाई दीपांकर नेगी ने पुलिस थाना भावानगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ नेगी (32) पुत्र टाशी राम, गांव बरी, तहसील निचार, जिला किन्नौर, बरी गांव में बतौर ब्रांच पोस्टमास्टर के तौर पर कार्यरत हैं। वह सोमवार को कहीं बिना बताए चला गया। परिवार और पुलिस जवानों ने सभी संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन की, लेकिन अभी तक सिद्धार्थ का कोई पता नहीं चल पाया है। सिद्धार्थ का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। डीएसपी भावानगर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि लापता की तलाश जारी है। जिले के सभी थानों, चौकियों और बैरियरों पर भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।