फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, crime news, forest, fire, house brun

Rampur Bushahar News: जंगल की आग में पुश्तैनी मकान जलकर राख

Sun, 15 Oct 2023 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
नित्थर के मिंड्री में लगी आग में लाखों की संपत्ति जली, नुकसान का जायजा लेने के लिए पहुंचा राजस्व विभाग
विज्ञापन

झुंडबाह गांव की घटना, घर का सामान सामान जला

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के साथ लगते जंगल में भड़की आग की चपेट में झुंडबाह गांव में एक पुश्तैनी मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में घर का सारा सामान जल गया है। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग का दल मौके पर रवाना हो गया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को उपतहसील नित्थर के मिंड्री नाले के जंगल में अचानक आग भड़क गई। इसी दौरान जंगल में भड़की आग की चपेट में देहरा पंचायत के चेबड़ी गांव के योजना दत्त शर्मा का झुंडबाह स्थित एक मंजिला पुश्तैनी मकान आ गया। आग की इस घटना से घर जलकर राख हो गया है। इसमें घर में रखा सारा सामान भी जल गया है। प्रभावित योजना दत्त शर्मा ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। नायब तहसीलदार नित्थर महेश शर्मा ने कहा कि मकान को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मौके पर पटवारी को भेजा गया है। राजस्व विभाग की टीम जल्द नुकसान का आकलन करेगी। प्रशासन की ओर से प्रभावित को हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed