{"_id":"65f6d974b24fbbc9da05216d","slug":"rampur-news-crime-news-chitta-case-arrest-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-113552-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्करी के मामले में ग्यारहवीं गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिट्टा तस्करी के मामले में ग्यारहवीं गिरफ्तारी
विज्ञापन
दो महीने पहले पुलिस ने बरामद किया था 180 ग्राम चिट्टा, सरगना से पूछताछ के बाद लगातार हो रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में सफेद नशे (चिट्टा) का काला कारोबार बढ़ता जा रहा है, जिस पर पुलिस भी सख्ती से कार्रवाई अमल में ला रही है। ठियोग में करीब दो माह पूर्व पुलिस ने 180 ग्राम चिट्टा पकड़ा था। इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। पुलिस ने शनिवार को दबिश देकर ग्यारहवें आरोपी को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में संलिप्त सरगना ऊपरी शिमला को नशे की बड़ी खेप पहुंचाता था, उसकी गिरफ्तारी के बाद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोग भूमिगत हो गए थे, लेकिन पुलिस ने एक-एक कर सभी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान विशाल शर्मा निवासी गांव शिल्लू, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चिट्टे के मामले में पुलिस ने ग्यारहवें आरोपी को दबोचा है। उन्होंने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।