{"_id":"65883a11122dd1f4180e1736","slug":"rampur-news-crime-news-charas-recovered-from-three-hariyana-yungster-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-10041-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिलारू में हरियाणा के युवकों से 978 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिलारू में हरियाणा के युवकों से 978 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण.....
वाहनों की नियमित चेकिंग के दौरान नशे की खेप की बरामद, केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला शिमला के कुमारसैन थाना के अंतर्गत पुलिस ने एनएच पांच शिलारू के पास हरियाणा के तीन युवकों को 978 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल सुनील कुमार पुलिस चौकी नारकंडा कर्मचारियों के साथ दोपहर 4:00 बजे एनएच पांच शिलारू के यातायात जांच कर रहे थे। इस दौरान शक के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान तेजविंद्र कुमार निवासी ज्योति नगर, एनआर टेकचंद स्कूल कुरूक्षेत्र हरियाणा, नवीन निवासी मुकेंदपुर जिला झज्जर हरियाणा और सूरज निवासी सिपुरा जिला रोहतक हरियाणा से 978 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुमारसैन विकास शर्मा ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है।