फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, crime news, 31 wood slipper, recovered, kupvi,

Rampur Bushahar News: कुपवी के काकरा में देवदार के 31 स्लीपर बरामद, केस दर्ज

Sat, 09 Mar 2024 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने स्लीपरों को ट्रक में लोड करते समय पकड़ा, चार लोग मौके से हुए फरार
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया, विभाग ने लकड़ी कब्जे में ली
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल कुपवी के काकरा में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान देवदार की लकड़ी के 31 स्लीपर बरामद किए हैं। वन विभाग की टीम ने लकड़ी को जब्त कर केस दर्जकर लिया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम वन विभाग वन परिक्षेत्र सरांह की टीम सरांह से काकरा की तरफ जा रही थी। इसमें वन रक्षक सोहन सिंह, नितिन कुमार, नरेश कुमार, रविन्द्र सिंह शामिल थे। इस दौरान उन्होंने काकरा-मुनालग की तरफ एक ट्रक को जाते हुए देखा। शक के आधार पर उन्होंने वाहन का पीछा किया। काकरा के समीप पहुंचकर टीम ने ट्रक की जांच की तो इसमें सात देवदार के स्लीपर लोड किए जा चुके थे। वहीं, 24 स्लीपर सड़क के किनारे रखे पाए गए। मौके पर नरेंद्र कुमार और तीन नेपाली मूल के व्यक्ति भी मिले लेकिन सभी आरोपी वन विभाग की टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। फारेस्ट गार्ड ने इसकी सूचना कुपवी पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी और स्लीपरों को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी चौपाल का अतिरिक्त प्रभार देख रहे डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना कुपवी में केस दर्जकर कर लिया गया है। पुलिस की टीम वन विभाग की शिकायत के आधार पर मामले में संलिप्त आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed