फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, court news, three convicted, chitta, case,

Rampur Bushahar News: चिट्टा के मामले में तीन दोषियों को एक वर्ष का सशक्त कारावास

Thu, 14 Mar 2024 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:44 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन


अदालत ने तीनों दोषियों पर 20-20 हजार जुर्माना भी लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चिट्टा के साथ दबोचे गए तीन दोषियों पर अपराध सिद्ध होने पर अदालत ने एक-एक वर्ष के सशक्त कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत के सख्त निर्णय से चिट्टा तस्करों में भी डर बना हुआ है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने वीरवार को चिट्टा के साथ दबोचे गए तीन दोषियों सजा सुनाई। इसमें आदित्तल (29), निवासी पलजारा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, अजय कुमार (23), निवासी रामपुर बुशहर जिला शिमला और अर्जुन (24) निवासी पांगी, जिला किन्नौर शामिल हैं। तीनों दोषियों को एक-एक वर्ष का सशक्त कारावास और 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। फैसले की जानकारी देते हुए जिला उप न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि दिनांक 10 अगस्त 2019 को पुलिस ने तीनों उपरोक्त आरोपियों को शहर के पाटबंगला में 9.45 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। समय करीब सुबह चार बजे ये लोग एक गाड़ी में बैठे थे। पुलिस ने शक के आधार पर डेशबोर्ड की तलाशी ली तो उसमें एक प्लास्टिक की पुड़िया बरामद हुई। इस पुड़िया से 9.45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मुकदमे की तफ्तीश मुख्य आरक्षी हुक्म लाल ने अमल में लाई। अदालत में 12 गवाहों के साक्ष्य दर्ज किए गए। साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। सरकार की और से मुकदमे की पैरवी जिला उप न्यायवादी कमल चंदेल और केएस जरयाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed