फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, college, seema, carrier, counseling,

Rampur Bushahar News: छात्राओं को कॅरिअर के प्रति किया जागरूक

Tue, 19 Dec 2023 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
सीमा काॅलेज में कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा में मंगलवार को कॅरिअर काउंसलिंग सेल ने छात्राओं के लिए कॅरिअर के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कॉलेज की सौ से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. हरीश सांजटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कॅरिअर काउंसलिंग की मुख्य वक्ता के रूप में डायरेक्टर एडमिशन और प्लेसमेंट एटरनल यूनिवर्सिटी बड़ु साहिब प्रो. बलराज सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ आए विभिन्न विषयों के प्रोफेसरों ने छात्राओं को विभिन्न विषयों के बारे में जागरूक किया। साथ ही उन्हें भविष्य में सही विषय चुनने ते लिए विस्तृत जानकारी दी। इसमें एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. सुरजन सिंह, प्रोफेसर मैनेजमेंट डॉ. तुषार महाजन, सहायक प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र श्रीवास्तव मुखिया शामिल रहे। प्रो. बलराज सिंह ने कहा कि आजकल महिलाओं के लिए शिक्षा और कॅरिअर के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुल रही हैं। उच्च शिक्षा में भविष्य के संदर्भ में कॅरिअर काउंसलिंग का महत्व बढ़ रहा है। खासकर महिलाओं के लिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में महिलाओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में जाने का मौका मिल रहा है। यहां उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, गणित, इंजीनियरिंग, आईटी और वित्तीय सेक्टर में बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हरीश सांजटा ने कहा कि कॅरिअर काउंसलिंग की पहल से छात्राओं को उनके भविष्य में लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में कॅरिअर काउंसलिंग सेल के सदस्य डॉक्टर सुरेंद्र कुल्ला, प्रो. भरत खेपान, प्रो. नवनीत और प्रो. चेतन चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed