{"_id":"6503453f1cf54337170e6ed6","slug":"rampur-news-college-huindi-divas-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-5438-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पिंक प्लाजो गीत पर खूब थिरके विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पिंक प्लाजो गीत पर खूब थिरके विद्यार्थी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में वीरवार को हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, कविता वाचन, पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने भाग लिया। निबंध लेखन में प्रिया प्रथम और श्रुति शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में नमिता प्रथम, कशिश नेगी दूसरे और निर्मला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता वाचन में कुलदीप प्रथम, साक्षी जिस्टू दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान रहीं। पोस्टर मेकिंग में डिंपल ने प्रथम, सोनिका ने दूसरा और सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियाेगिता में नरेश और सौरभ ने प्रथम, मनसा और अमन ने दूसरा, जितेंद्र और आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने किन्नौरी, राजस्थानी, बुशहरी नाटी, पहाड़ी और बॉलीवुड गानों पर प्रस्तुति दीं। छात्रों ने योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया। पंकज ठाकुर ने हिंदी दिवस पर कविता सुनाई। कार्यक्रम में वक्ता ललित मोहन भारती बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। नरेश और निधि ने मंच संचालन करते हुए हिंदी भाषा की जानकारी दी।