{"_id":"64b6d33bd0cfd30de30137ba","slug":"rampur-news-chora-rupi-road-closed-food-crisis-vilage-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-2883-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौरा-रूपी सड़क नौ दिन से अवरुद्ध, खाद्य सामग्री के संकट से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौरा-रूपी सड़क नौ दिन से अवरुद्ध, खाद्य सामग्री के संकट से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। भारी बारिश से अवरुद्ध चौरा-रूपी संपर्क मार्ग नौ दिन के बाद भी बहाल नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि ग्रामीणों के समक्ष खाने का संकट खड़ा हो गया है। कई ग्रामीणों की खाद्य सामग्री खत्म हो चुकी है।
वहीं गांव में ऐतिहासिक और प्राचीन मेला भी शुरू हो गया है। ऐसे में ग्रामीण खासे परेशान हैं कि मेले में आए मेहमानों की आवभगत कैसी होगी। जिला किन्नौर की रूपी वैली के हजारों बाशिंदों पर मौसम का कहर लगातार भारी पड़ रहा है। बीते दिनों से हुई मूसलाधार बारिश से हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। मार्ग बाधित होने से खासकर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब गांव में तीन दिवसीय मेला भी शुरू हो चुका है और कई ग्रामीणों के पास खाद्य सामग्री खत्म हो चुकी है।
ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने से यातायात पर पूरी तरह से ब्रेक लगी है। मार्ग से रूपी पंचायत के हुरुवा, शिगारजा, गुरगुरी, मझगांव, नालिंग-1, नालिंग-2, बुरंग और डबलिंग गांव के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं लेकिन सड़क पर जगह-जगह हुए भूस्खलन से वाहनों के पहिये थम गए हैं। स्थानीय निवासी बीरबल, राजकुमार, डीपी नेगी, अजय कुमार, मनोज, रोशन, मोंटू, हैप्पी नेगी और सुनील सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि यातायात ठप होने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गांव में तीन दिवसीय मेला शुरू हो चुका है, लेकिन खाने पीने का सामान खत्म हो गया है। ऐसे में मेले में पहुंचे मेहमानों की मेहमाननवाजी कैसे कर पाएंगे। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क बहाल करने की मांग रखी है। लोक निर्माण विभाग भावानगर के सहायक अभियंता ज्ञान ठाकुर का कहना है कि मार्ग पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है। विभाग द्वारा मशीन तैनात कर सड़क बहाली का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।