{"_id":"64ea39805a11a10b63042298","slug":"rampur-news-chora-kinnaur-news-medical-checkup-camp-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-4572-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौरा पंचायत में जांचा 98 ग्रामीणों का जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौरा पंचायत में जांचा 98 ग्रामीणों का जांच
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत चौरा में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में चौरा पंचायत और आसपास के क्षेत्रों से आए 98 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान लोगों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में संचारित और गैर संचारित रोगों की जांच की गई। शिविर में 60 लोगों का मौके पर ही पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में हीमोग्लोबिन, उच्च रक्तचाप और बॉडी मास इंडैक्स सहित अन्य रोगों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों के आयोजन के तहत इस स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया और जिले के तीनों उपमंडलों की विभिन्न पंचायतों में इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एक सितंबर को जिले की ग्राम पंचायत सुंगरा और दो सितंबर को निचार ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. डैकित, डॉ. आदित्य सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारियों सहित ग्रामीण मौजूद रहे।