फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, chopal, vedic, agriculture, workshop

Rampur Bushahar News: वैदिक कृषि पद्धति से पैदावार बढ़ाने पर किया मंथन

Sun, 09 Jun 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू)। कुपवी में वैदिक कृषि पर रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन शार्प संस्था के संस्थापक सदस्य नरवीर पंवार की पुण्य स्मृति में करवाया गया। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से बतौर विशेष अतिथि आरती और धीरेंद्र ने भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष सुदर्शन धीरटा ने कहा कि कार्यशाला में योग साधना और मंत्रोच्चारण के माध्यम से खेती-बाड़ी की उस पद्धति फिर से पुनर्जीवित कर सकते हैं, जो कि वैदिक काल में विद्यमान थी। उसका इस्तेमाल करते हुए कैसे हम वैदिक-जैविक तरीके से बिना लागत के फसल उत्पादन के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता में कई गुणा सुधार ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि पद्धति कितनी सफल होती इसकी प्रमाणिकता सिद्ध करने के लिए दावे के अनुसार हमने जमीन की मिट्टी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। वैदिक कृषि की पद्धति का इस्तेमाल करने के 21 दिन बाद दोबारा वहीं से मिट्टी जांच के लिए भेजेंगे। उन्होंने कहा इसमें देखा जाएगा कि क्या असल में मिट्टी में इस बीच बिना खाद डाले मौजूद पोषक तत्वों में बेहतरी हुई या नहीं। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से क्या फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर परीक्षण सफल रहा तो आने वाले समय में कृषि की इस पद्धति को न केवल कुपवी बल्कि समूचे हिमाचल में बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed