{"_id":"65f19ff508bed9d68e080b40","slug":"rampur-news-chopal-scheme-inaugurated-education-minister-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-113409-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुपवी के टिक्कर में 73 लाख से बनेगा उच्च विद्यालय का भवन, आठ लाख से सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुपवी के टिक्कर में 73 लाख से बनेगा उच्च विद्यालय का भवन, आठ लाख से सामुदायिक केंद्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कुपवी के टिक्कर क्षेत्र में एक करोड़ रुपये के कई विकास योजनाओं के लोकार्पण किए और आधारशिला भी रखी। इस दौरान उन्होंने 73 लाख रुपये से निर्मित होने वाले राजकीय उच्च विद्यालय टिक्कर के भवन का शिलान्यास किया। साक ही 15 लाख से निर्मित प्राथमिक स्कूल टिक्कर के भवन का लोकार्पण और 8 लाख रुपये से निर्मित होने वाले सामुदायिक केंद्र टिक्कर का शिलान्यास किया। उन्होंने सामुदायिक भवन टिक्कर निर्माण के लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने कुपवी प्रवास के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के स्कूलों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में भी गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। इसी दृष्टि से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवी को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की घोषणा की गई। कुपवी उपमंडल के अंतर्गत परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को आवश्यक रूप से लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई और चौपाल क्षेत्र का आपस में गहरा संबंध है। इसी दृष्टि से जुब्बल-नावर-कोटखाई के तर्ज पर ही इस विधानसभा क्षेत्र का भी सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने मीयाड़ा-चलायण-खलान्टी कैंची सड़क, कुलग-घुरत सड़क और हरिजन बस्ती से कुटील सड़क के लिए 3-3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।उन्होंने कहा कि सड़कें हमारी भाग्य रेखाएं हैं, इसी दृष्टि से सड़कों के निर्माण, सुदृढ़ीकरण एवं उनके उन्नयन कार्य के लिए प्रदेश सरकार समय-समय पर उचित कदम उठा रही है। शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर के छात्रों एवं चूडे़श्वर कला मंच तराहां की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की। सेवा मेडल से सम्मानित होने पर यशवंत पचनाईक, राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाली अर्चना पचनाईक, राजकीय उच्च स्कूल टिक्कर को भूमिदान करने पर नरिया राम शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने शिक्षा मंत्री का टिक्कर क्षेत्र में आने पर स्वागत किया। उन्होंने शिक्षा मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर निदेशक एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक पवन चैहान, उपमंडलाधिकारी अमन राणा, प्रधानाचार्य टिक्कर जगत राम चौहान, कांग्रेस प्रकोष्ट के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।