{"_id":"65e5c903823ab3593004acb2","slug":"rampur-news-chopal-news-cm-inaugurated-many-scheme-chopal-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-113018-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल को आज करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल को आज करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
विज्ञापन
सड़कों का करेंगे शिलान्यास, शाल्वी नदी पर 60 मीटर लंगे पुल की रखेंगे आधारशिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को नेरवा क्षेत्र को करोड़ाें की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री चौपाल विस के दौरे के दौरान पांच सड़कों का शिलान्यास करेंगे। इसमें नवनिर्मित कनाहल-बजाथल मार्ग, ननहार से वाया हरिजन बस्ती कुफ्टू-क्लूंन-मलकौत मार्ग का शिलान्यास कर करेंगे। इसके अलावा वे सैंज से डाक शराड़ दस किलोमीटर मार्ग, तरांह से बनाह ग्यारह किलोमीटर मार्ग और पबास से मशरोंह चौदह किलोमीटर मार्ग की मैटलिंग और टारिंग के कार्य का उद्घाटन करेंगे। नेरवा के लोगों, व्यापार मंडल नेरवा, नगर पंचायत नेरवा सहित तहसील की 25 पंचायतों के लोग लंबे समय से नेरवा में अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग के पूरा होने की भी उम्मीद है। इसके अलावा नेरवा में स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने की मांग काफी समय से हो रही है। बीते विधानसभा चुनाव में चौपाल से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा नेरवा में स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने और यहां पर खेल गतिविधियों को गति देकर नेरवा को स्पोर्ट्स हब और चौपाल को टूरिज्म हब बनाने की बात कई मंचों पर कह चुके हैं। लिहाजा सीएम के दौरे से नेरवा के लोगों को नेरवा में स्पोर्ट्स हॉस्टल और अग्निशमन केंद्र खुलने की दो बड़ी मांगों के पूरा होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त पिछले दस सालों से नेरवा बाईपास के लटके कार्य को गति मिलने के भी आसार नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री न्योति में शाल्वी नदी पर बनने वाले साठ मीटर लंबे डबललेन पुल की आधारशिला भी रखेंगे। इसके साथ ही सैंज-देहा-चौपाल-नेरवा, फेडिजपुल मार्ग को प्रथम चरण में खिड़की से चौपाल डबललेन करने के कार्य की भी मुख्यमंत्री आधारशिला रखेंगे ।