{"_id":"65786553432aa958c00cde26","slug":"rampur-news-chopal-news-17-student-get-leptop-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-9435-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 17 छात्रों को मिले लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 17 छात्रों को मिले लैपटॉप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा के कक्षा जमा दो के 17 छात्रों को मैरिट में आने पर लैपटॉप प्रदान किए गए। जिला स्तरीय सम्मान कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य हरी शर्मा ने बताया कि छात्रों द्वारा यह उपलब्धि हासिल करने के साथ ही नेरवा स्कूल के 17 छात्रों ने एक साथ लैपटॉप हासिल कर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। छात्रों की इस उपलब्धि पर समस्त स्टाफ सहित अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है। प्रधानाचार्य ने उपलब्धि के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। हरी शर्मा ने कहा कि स्कूल के छात्र नई उपलब्धियां हासिल कर नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पूर्व स्कूल के ग्यारह छात्रों का राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए चयन हो चुका है। लैपटॉप प्राप्त करने वाले छात्रों में महक तोमर, रानी, जमना ठाकुर, मुस्कान शर्मा, निक्षिका शर्मा, अमृता शर्मा, स्नेहा शर्मा, महक मांटा, आस्था चौहान, सक्षम, करणवीर, वंश रांटा, नितिन शर्मा, संजय चौहान, नीतिश जोशी, शौर्य झगटा, कृतिका, कृतिका चौहान और पूजा रतनाईक शामिल हैं।