फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, chopal, mla, warn, officer,

Rampur Bushahar News: अधिकारियों पर बिफरे चौपाल के विधायक, कहा-पद की गरिमा का रखें ध्यान

Mon, 24 Jul 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बलबीर सिंह ने अपने विस क्षेत्र के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया है। चौपाल में पत्रकारों से बातचीत में बलबीर वर्मा ने कहा कि बीते 15 दिनों से चौपाल की जनता परेशान है लेकिन जो अधिकारी सेवाएं दे रहे हैं वह जनता की बिल्कुल भी परवाह नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कभी पंचायत का भी सदस्य नहीं रहा, उसके साथ अधिकारी किस सरकारी आदेश के तहत घूम रहे हैं। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकारी अपने पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए कार्य करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कभी अधिकारी चौपाल तो कभी कुपवी पहुंच रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि फील्ड में कार्य करें। वे चौपाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है। लोकतंत्र की प्रक्रिया के तहत ही वे विधायक बने हैं और कुछ मित्र लोग बिना पद के ही विधायक की पदवी लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


बलबीर सिंह वर्मा ने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां अभी तक मुख्य सड़कें भी आवाजाही के लिए नहीं खुली हैं। सड़कें बंद होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बेहद परेशान हैं लेकिन अधिकारियों को इसका बिल्कुल भी मलाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed