{"_id":"657d8e9d8986aaf246017e69","slug":"rampur-news-choltu-awareness-camp-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-9655-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छोलतू में लोगों को सरकार की योजनाएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छोलतू में लोगों को सरकार की योजनाएं बताईं
विज्ञापन
वन विश्राम गृह में विभिन्न विभागों के जागरूकता शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। छोलतू स्थित वन विश्राम गृह में विभिन्न विभागों की ओर से संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत चगावं, पूनंग और रामनी के 45 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बागवानी विभाग के विशेष वस्तु विशेषज्ञ डॉ. बलबीर सिंह चौहान ने कहा कि शिविर प्रदेश सरकार की एक पहल है। इससे केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं से आम जनता को जागरूक कर लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने बताया की जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विभागीय जागरूकता शिविरों का आयोजन समय-समय पर किया जा रहा है। शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति व जनजाति निगम, खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति विभाग और लीड बैंक किन्नौर से आए अधिकारियों ने संबंधित विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।