{"_id":"64c16373971950107106f486","slug":"rampur-news-chirgoan-gonsari-village-heavy-rain-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-3262-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गौंसरी के चार घरों में आईं दरारें, दर्जनों परिवारों काे नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गौंसरी के चार घरों में आईं दरारें, दर्जनों परिवारों काे नुकसान
विज्ञापन
रोहडू। भारी बारिश से चिड़गांव तहसील के गौंसारी पंचायत में लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से पांच परिवारों के घरों में दरारें आ गई है। 19 परिवारों के घर के सामने के आंगन, सेब के बगीचे और घर के साथ लगी दीवारें ढह गई हैं।
प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों को राशन, कंवल, तिरपाल और अन्य जरूरी राहत दी गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार आधी रात बाद करीब तीन बजे मूसलाधार बारिश से पंचायत के पांच घरों को भारी क्षति पहुंची है। इस दौरान लोगों ने दूसरों के घरों में शरण लेकर अपनी जान बचाई। लेकिन इस हादसे में उनके घर तबाह हो गए। इसमें अधिकांश गरीब परिवार हैं।
सूचना के बाद बुधवार दिन के समय प्रशासन की ओर से टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन किया गया है। प्रभावित सभी 23 परिवारों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान की गई है। एसडीएम सन्नी शर्मा ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। घर और अन्य संपत्ति के नुकसान कर आकलन किया जा रहा है। सभी प्रभावितों फौरी राहत दी गई है।