फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, carrier guidance camp, nirmand, college,

Rampur Bushahar News: लक्ष्य तयकर उसे हासिल करने के लिए करें कड़ा संघर्ष

Sun, 28 Apr 2024 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
निरमंड कॉलेज में गाइडेंस काउंसलिंग में विद्यार्थिंयों को दिप्स सफलता के टिप्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। अगर विद्यार्थिंयाें को अपना भविष्य संवारना है, तो उन्हें अपना लक्ष्य तय करना होगा और उसे पाने के लिए कड़ा संघर्ष करते रहना चाहिए। बिना लक्ष्य के भटकाव की स्थिति पैदा होती है और यह युवा वर्ग को अकसर भ्रमित करती रहती है। यह बात डिग्री कॉलेज निरमंड में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड के लिए आयोजित गाइडेंस काउंसलिंग की कार्यशाला में कॉलेज के सहायक प्रो. कैप्टन संदीप ठाकुर ने कही। कार्यशाला में उन्होंने विद्यार्थियों को कॅरिअर चुनाव के बारे में बारिकी से जानकारी दी। भविष्य में कॅरिअर चुनने में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में विस्तार से जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कई उदाहरण बच्चों के समक्ष रखें कि किस तरह से आम आदमी भी देश के सर्वोच्च पदों पर कड़ी मेहनत, लगन और परिश्रम के साथ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का कोई न कोई लक्ष्य होता है, जिसके लिए वह लगातार संघर्ष करता है। लक्ष्य हमेशा ऊंचा होना चाहिए, जिससे उसके लिए संघर्ष भी बढ़ा हो। युवा पीढ़ी अपनी रूचि के अनुसार विषयों को चयनित कर भविष्य की योजनाओं को बनाएं। आने वाले समय में हर क्षेत्र में कड़ी प्रतियोगिता होने जा रहा है। केवल किताबी बातों को पढ़ना ही युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की तरफ नहीं ले जाएगा, बल्कि संपूर्ण जागरुकता ही युवाओं को बेहतरीन कल देगा। कार्यकारी प्रधानाचार्य राजन नेगी ने स्कूल प्रबंधन और एनएसएस यूनिट की ओर से संयुक्त रूप से किए गए इस प्रयास की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीवन पॉल शर्मा ने बताया कि भविष्य में इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर सहायक प्राध्यापक राजेश कुमार, प्रवक्ता डॉ. जगदीश शर्मा और रवि शर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed