{"_id":"65aa7adf7d653d7758029c86","slug":"rampur-news-car-accident-one-person-died-rohru-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-11180-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हिमरी मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हिमरी मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत हिमरी संपर्क मार्ग पर दिगली कैंची में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू क दी है। जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार रात पेश आया जब कार गुम्मा से हिमरी की ओर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी दिगली कैंची के पास तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और हिमरी गांव में दी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से निकाला। मृतक की पहचान प्रेम कश्यप (41) पुत्र हाइ दास निवासी गांव धार (हिमरी) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि गाड़ी में चालक ही सवार था, जिसकी मौके पर ही मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।