{"_id":"649f18d1b4f23843b20d9f3d","slug":"rampur-news-car-accident-one-died-injured-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-2037-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। पुलिस थाना भावानगर के तहत यांगपा में वीरवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य पांच लोग घायल हैं। हादसे में घायल दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। दो अन्य घायलों का उपचार रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार होकर छह लोग निचार खंड के ग्रादे से क्राबा की ओर जा रहे थे। वीरवार देर शाम जैसे ही कार यांगपा के पास पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन सड़क से करीब 100 मीटर नीचे भावा खड्ड में जा गिरा।
स्थानीय क्राबा गांव के निवासी राजभगत नेगी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर और कटगांव चौकी प्रभारी रमन कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यांगपा, कटगांव, क्राबा और काफनू गांव के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल नताशा (34) पत्नी रवि निवासी यांगपा एक, तहसील निचार, जिला किन्नौर को उपचार के लिए छोल्तू अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा हादसे में चालक रवि (40) निवासी यांगपा एक, तहसील निचार, जिला किन्नौर, भारती (44), गांव व डाकघर किन्नू, तहसील रामपुर, जिला शिमला, स्नेहा (31), गांव यांगपा, तहसील निचार जिला किन्नौर, सुशीला देवी (34), गांव पानवी, तहसील निचार जिला किन्नौर, देव भक्ति (38), निवासी ग्रादे, तहसील निचार, जिला किन्नौर को गंभीर चोटें आई हैं।
गंभीर रूप से घायल सुशीला देवी और देव भक्ति को छोल्तू अस्पताल में प्राथमिक के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। भारती और स्नेहा का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी भावानगर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम भावानगर बिमला वर्मा ने बताया कि हादसे के मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है।