{"_id":"64cbea91b6ee8d7a2a09557a","slug":"rampur-news-cabinet-minister-visited-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3632-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री और उद्योग मंत्री ने ठियोग में लिया बारिश से नुकसान का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री और उद्योग मंत्री ने ठियोग में लिया बारिश से नुकसान का जायजा
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मानसून के चलते हुई लगातार बारिश के कारण पूरे प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है।
इसे लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है और मुख्यमंत्री ने जिला शिमला में हुए नुकसान को लेकर धरातल पर जाकर रिपोर्ट एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत ठियोग में पार्टी के पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन भी किया गया। इसमें विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते जहां सड़कों को 17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है वहीं जल शक्ति विभाग को 24 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है।
इसके अतिरिक्त ढाई सौ से अधिक घर गिरे हैं। विभाग ने कई सड़कों को खोल दिया है जबकि करीब 36 जेसीबी मशीनें अलग-अलग सड़कों को खोलने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की दिक्कतों को नजरअंदाज न करें और युद्धस्तर पर कार्य किया जाए। इसके अलावा कोटखाई और रोहड़ू को लेकर भी बैठक की जाएगी। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को शिमला में होने वाली समीक्षा बैठक में रखी जाएगी।