{"_id":"65e3330f2ca7acc0a407aaed","slug":"rampur-news-bushar-public-school-farewell-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-112925-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रितिका के सिर सजा मिस फेयरवेल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रितिका के सिर सजा मिस फेयरवेल का खिताब
विज्ञापन
बुशहर पब्लिक स्कूल नोगली में विदाई समारोह का आयोजन, पहाड़ी तरानों पर झूमे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर पब्लिक स्कूल नोगली में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह में पहाड़ी और किन्नौरी तरानों पर विद्यार्थी खूब झूमे। समारोह में स्कूल के संस्थापक हरदेव ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया और बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेशकर खूब वाहवाही लूटी। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, एकल गान, कुल्लवी, पहाड़ी और किन्नौरी नाटी पेश कर समां बांधा। कार्यक्रम के अंत में मिस फेयरवेल का चयन किया गया। समारोह में रितिका जोशी को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।