{"_id":"664f8dbfd434745e37084034","slug":"rampur-news-budh-jayanti-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-116333-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में धूमधाम से मनाई भगवान बुद्ध की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में धूमधाम से मनाई भगवान बुद्ध की जयंती
विज्ञापन
बौद्ध अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष जलाए दीप
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शांति और आध्यात्म के प्रतीक भगवान बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा का पर्व रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से बौद्ध अनुयायी एकत्रित हुए और रामपुर, ज्यूरी के बौद्ध मंदिर में दीपक जलाकर भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त किया। थुंगज्ञुर बौद्ध माने जाप समिति रामपुर की ओर से रामपुर के बौद्ध मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया। मंदिर में सुबह से ही बौद्ध अनुयायी पहुंचना शुरू हो गए थे। अनुयायियों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर और माला का जाप कर परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध अनुयायियों के साथ साथ हिंदू धर्म से जुड़े लोगों ने भी मंदिर परिसर में दीये जलाए। बौद्ध माने जाम समिति की ओर से इस दौरान मंदिर में लंगर की व्यवस्था भी की गई थी। यहां सैकड़ों लोगों ने भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त कर लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर से मंदिर आने वाले लोगों को प्रसाद स्वरूप फल और अन्य खाद्य वस्तुएं वितरित कीं। थुंगज्ञुर बौद्ध माने जाप समिति रामपुर के अध्यक्ष राजा पदम नेगी ने कहा कि समिति की ओर हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने लोगों से भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का अपने जीवन में अनुसरण कर सुख, शांति और अहिंसा को अपनाने का संदेश दिया। इस मौके पर समिति के सचिव जयचंद नेगी, उपप्रधान सुमन नेगी, यशु नेगी, मंजू नेगी, रेणु भारद्वाज, लीला नेगी, कुमारी छेरिंग नेगी, शीला नेगी और सरीता नेगी सहित अन्य अनुयायी मौजूद रहे।