{"_id":"65d0abf4661cd8c64e03e87f","slug":"rampur-news-budget-news-milk-plant-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-112300-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की बढ़ेगी क्षमता, दूध के दाम बढ़ने से दो हजार दुग्ध उत्पादक होंगे लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट की बढ़ेगी क्षमता, दूध के दाम बढ़ने से दो हजार दुग्ध उत्पादक होंगे लाभान्वित
विज्ञापन
दत्तनगर मिल्ट प्लांट की 50 हजार लीटर क्षमता बढ़ने से, शिमला, कुल्लू और मंडी के करसोग क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को सरकार का दूसरा बजट पेश किया। इसमें रामपुर के दत्तनगर स्थित मिल्ट प्लांट में दूध एकत्रिकरण की क्षमता 50,000 लीटर बढ़ाने को मंजूरी दी है। वहीं भैंस और दूध के दामों में बढ़ोतरी का एलान भी किया गया है। सरकार के इस निर्णय से रामपुर, आनी और मंडी के करसोग क्षेत्र के करीब 2,000 परिवार सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। वहीं मिल्ट प्लांट की क्षमता बढ़ने से दुग्ध उत्पाद अधिक मात्रा में दूध बेचकर अच्छी आमदनी कमा सकेंगे। वर्तमान में दत्तनगर मिल्ट प्लांट की क्षमता 50,000 लीटर दूध एकत्र करने की क्षमता है। प्लांट में दूध एकत्रिकरण की क्षमता बढ़ने से जहां पशुपालकों को लाभ पहुंचेगा, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। निकट भविष्य में यहां दूध से बनने वाले विभिन्न उत्पादों को तैयार करने की भी योजना है। बजट में दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया गया है। पशुपालक लंबे समय से दूध के दामों में बढ़ोतरी की मांग उठा रहे थे, वहीं इसको लेकर प्रदर्शन भी किए जा रहे थे। सरकार के इस फैसले के बाद दुग्ध उत्पादकों को दूध के बेहतर दाम मिलेंगे और उनकी मासिक आमदनी भी बढ़ेगी।
इनसेट
निरमंड में अग्निशमन इकाई बनने से 24 पंचायतों को मिलेगा फायदा
प्रदेश सरकार ने निरमंड में अग्निशमन सुरक्षा इकाई स्थापित करने का फैसला लिया है। अग्निशमन केंद्र खुलने से क्षेत्र की 24 पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। केंद्र बनने से आग की घटना सामने आने पर समय रहते उस पर काबू पाया जा सकेंगा, जिससे जानमाल का नुकसान कम होगा। वर्तमान में निरमंड क्षेत्र में आग की घटना सामने आने पर रामपुर से दमकल वाहन भेजे जाते हैं। यहां से निरमंड की दूरी करीब 17 है। इतनी दूरी तय करने में दमकल वाहनों को करीब एक घंटे का समय लग जाता है जबकि दुर्गम क्षेत्रों में कई बार दो घंटे का समय भी लग जाता है। कई आग की घटनाओं में सामने आया है कि जब तक वाहन मौके पर पहुंचता है सबकुछ जलकर राख हो जाता है। निरमंड में ही दमकल केंद्र खुलने से ऐसी घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सकेगा। इससे क्षेत्र की हजारों की जनता को लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर रामपुर और आनी विस क्षेत्र के लिए इस बजट से यही पिटारा खुला है, जबकि बात अन्य जिलों की करें तो सरकार ने कई योजनाएं और कार्य स्वीकृत किए हैं।