फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, budget, news, kotkhai,

Rampur Bushahar News: इंजीनियरिंग कॉलेज प्रगति नगर में सिविल इंजीनियरिंग के बीटेक और डिप्लोमा कोर्स होंगे शुरू

Sat, 17 Feb 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के युवाओं को घरद्वार पर मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा, लोगों ने जताई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग कॉलेज गुम्मा में प्रदेश सरकार ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक और डिप्लोमा कोर्स आरंभ करने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र के युवाओं को घरद्वार पर बेहतर शिक्षा की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग में पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों का रूख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र के लोगों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बजट में इसके लिए प्रावधान करने पर आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा , प्रेम, प्रमोद भोलटा, सुनील ठाकुर ने कहा कि शिमला जिले का यह पहला संस्थान होगा, जहां पर बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री युवाओं का मिलेगी। इससे पहले क्षेत्र के बच्चों को सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स के लिए रामपुर के ज्यूरी और दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। कई बार इन संस्थानों में भी सीटें कम होने के कारण क्षेत्र के युवा प्रदेश के बाहर पढ़ाई के लिए जाने को मजबूर थे। इससे कई बार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों से संबंध रखने वाले युवा पढ़ाई से वंचित रह जाते थे। यह जिला शिमला का दूसरा और सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स और डिग्री देने वाला पहला संस्थान होगा। क्षेत्र के लोग लंबे समय से यहां पर विभिन्न ट्रेड की पढ़ाई शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed