फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bjp, meting, kaza,

Rampur Bushahar News: काजा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Wed, 17 Apr 2024 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल की अध्यक्षता लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

काजा (लाहौल स्पीति )। लोकसभा चुनाव और विधानसभा की छह सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर लाहौल स्पीति के काजा में स्पीति मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता दी। इससे पहले काजा पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बैठक में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश देखकर स्पष्ट है कि 4 जून को प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों और उप चुनावों में भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौके पर पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव हारा, जिला अध्यक्ष लाहौल स्पीति राजेंद्र बोध , मंडल अध्यक्ष काजा राकेश कुमार, मंडल महामंत्री काजा डिंगुल, जिला आईटी संयोजक कुंगा सनी, कांगड़ा बैंक के निदेशक चंपा छेरिंग, युवा मंडल के अध्यक्ष टकपा और जिला परिषद सदस्य संडूप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed