फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bjp, distribute sweets in women reservation act

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर किया गौरवान्वित : धनमाला

Thu, 21 Sep 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
rampur news, bjp, distribute sweets in women reservation act
किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में महिला आरक्षण बिल को लेकर मनाया जश्र। संवाद
रिकांगपिओ (किन्नौर)। महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण के विधेयक पर मुहर लग गई। वहीं लोकसभा में महिला आरक्षण पर ऐतिहासिक मुहर लगने पर किन्नौर भाजपा की सदस्यों ने प्रदेश वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी की अध्यक्षता में किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में 20 किलो लड्डू बांटे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में महिला वंदन बिल पास करने पर उनका आभार प्रकट करने और इसके समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें भाजपा सहित स्थानीय लोगों और रिकांगपिओ कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


वहीं भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त अध्यक्ष धन माला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर महिला महिला वंदन बिल पास करने पर समस्त महिलाओं की ओर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सभी महिलाओं को गौरवान्वित किया है। इससे महिलाएं राजनीतिक क्षेत्र में स्वयं को साबित कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र की आईटी संयोजक एवं भाजपा जिला प्रवक्ता दीपिका राठौर ने कहा कि महिला आरक्षण का यह मुद्दा पिछले 27 वर्षों से लंबित था, जिसे गरीब और पिछड़े वर्गों के हितेषी प्रधानमंत्री ने पूरा कर महिलाओं का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह, महामंत्री चंद्र पॉल, प्रतिश्वरी, सरिता, सुनीता देवी, रवीना, कुसुम, सत्या देवी, कलजंग, पदम मणी और किरण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed