फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bithal, farmer, protest,

Rampur Bushahar News: ब्लास्टिंग से घरों और फसलों को पहुंच रहा नुकसान, अब परियोजना के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे किसान-बागवान

Mon, 29 Jan 2024 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
बीथल में प्रदूषण और घरों में आई दरारों को लेकर करेंगे विरोध-प्रदर्शन, देहरा और नित्थर पंचायत में बैठक कर तैयार की रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। दो फरवरी को किसान-बागवान लूहरी परियोजना के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। प्रभावित पंचायतों के किसान-बागवान बीथल में विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसान सभा इकाई निरमंड के अध्यक्ष देवकी नंद ने बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि नित्थर और देहरा पंचायत में बैठकें आयोजित कर प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई है। परियोजना निर्माण कार्य से उड़ रही धूल और ब्लास्टिंग से किसान और बागवानों की फसलों और घरों को नुकसान पहुंच रहा है। इसका उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में प्रभावित धरना-प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। जबकि प्रभावित पंचायतों के युवा रोजगार की आस लगाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि देहरा पंचायत के चेबड़ी, धनाह, नित्थर और घरौली सहित अन्य गांव के किसान-बागवानों और महिला मंडलों के साथ बैठकें कर दो फरवरी के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा बनाई गई है। बैठकों में परियोजना के खिलाफ रोष जताया गया और सरकार से समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर लूहरी परियोजना सीटू यूनियन के अध्यक्ष कपिल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed