{"_id":"66424e27e6b37de10808d393","slug":"rampur-news-bird-watching-program-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-115880-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दी पक्षियों से जुड़ी जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दी पक्षियों से जुड़ी जानकारियां
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बचाए रखने के लिए वैश्विक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हिमालय की गोद में बसे जिला किन्नौर में भी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां आकर्षण का मुख्य केंद्र है। जिले में पक्षियों के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए पहली बार बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
किन्नौर में विश्व प्रवासी पक्षी दिवस पर पहली बार बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओम किन्नौर संगठन, जेड टेल्स और सर्यान विज्ञान फाउंडेशन और ब्रेलंगी यूथ क्लब के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में किन्नौर का पहला सार्वजनिक पक्षी निरीक्षण कार्यक्रम हुआ। ब्रेलिंगी गांव में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों और विभिन्न राज्यों और देशों से आए प्रतिभागियों सहित 10 उत्साही प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में फिल्मों का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को पक्षियों के बारे में अधिक जानकारी मिली।
इसका उद्देश्य किन्नौर में पर्यावरण शिक्षा को बढ़ावा देना और क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए जागरुकता पैदा करना। प्रकृति प्रेमी महेश नेगी, प्रीति सर्यान और प्रमिति नेगी ने बताया कि विभिन्न संगठनों के सहयोग से विश्व प्रवासी पक्षी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिये पक्षियों के संरक्षण और प्रकृति को बचाए रखने में जैव विविधता के बारे में जागरूक किया गया।