{"_id":"65f6dc44e6018752eb0a9bb9","slug":"rampur-news-bhuneshwari-temple-religious-rituals-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-113564-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भुवनेश्वरी माता मंदिर में 15 से 17 अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भुवनेश्वरी माता मंदिर में 15 से 17 अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर के ऐतिहासिक भुवनेश्वरी माता मंदिर चेबड़ी में 15 से 17 अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। रविवार को मंदिर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में मंदिर प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वर्ष 2023 में अप्रैल माह में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसमें क्षेत्र के देवी-देवताओं ने शिरकत की थी। मंदिर कमेटी के उपप्रधान चंद्रपॉल शर्मा ने बताया कि 15 से 17 अप्रैल तक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा। तीन विद्वान पंडितों द्वारा पूजा-पाठ की जाएगी और 25 मार्च को भुवनेश्वरी माता मंदिर चेबड़ी की नई कमेटी का गठन भी किया जाएगा। उन्होंने सभी से 25 मार्च की बैठक में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर संतोष देवी, श्रवण, डोलाराम, तेजस्वी, जनमेश, संजीव, राकेश, सुनील, रिनू चंद्रकेश, यशपाल और बलदेव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।