फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, baga sarahan,peragliding,

Rampur Bushahar News: बागासराहन में पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार

Mon, 30 Oct 2023 04:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
तीन पैराग्लाइडरों ने की सफल लैंडिंग, साहसिक खेल से पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध निरमंड खंड के पर्यटन स्थल बागासराहन में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल रहा है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पैराग्लाइडिंग के सफल ट्रायल पर खुशी जताते हुए सरकार से यहां पर्यटन गतिविधियों और साहसिक खेलों के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है। गौर हो जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल स्थित बागासराहन अपनी ख़ूबसूरती के लिए देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहा है। यहां प्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों का रुझान भी बढ़ रहा है। पहाड़ों से घिरा विशाल मैदान और यहां से गुजर रही नदी पर्यटकों को आकर्षित करती है। पर्यटक यहां पहुंचकर प्रकृति का आनंद लेने हैं और देवदार के घने जंगलों के बीच घूमने का भी लुत्फ उठाते हैं। अब बागासराहन पंचायत के विशाल मैदान में पैराग्लाइडिंग भी शुरू हो गई है। तीन पैराग्लाइडरों ने यहां पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल किया है। हालांकि पूर्व की सरकार में नई राहें नई मंजिल योजना के तहत बागासराहन में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां शुरू की जानी थी। यहां साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल होने से आने वाले समय में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की भी संभावना है। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। बागसराहन पंचायत के प्रधान प्रेम ठाकुर ने बताया कि यहां पैराग्लाइडिंग की भरपूर संभावनाओं को देखते हुए तीन पैराग्लाइडरों ने पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल किया है। साहसिक खेल के बाद बागासराहन पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर उभर कर सामने आएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से यहां पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed