{"_id":"65e083d0f2c2f3bc8d0c2449","slug":"rampur-news-awareness-rally-voting-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-112853-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर बताया मतदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर बताया मतदान का महत्व
विज्ञापन
सीमा काॅलेज की एनएसएस इकाई ने शतप्रतिशत मतदान अभियान के तहत किया कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय महाविद्यालय सीमा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बुधवार को नेहरू युवा केंद्र के साथ मिलकर शतप्रतिशत मतदान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ उमेश नारटा और प्रो. संधीरा के निर्देशन में बिजोरी गांव से सीमा तक मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें 75 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। स्वयंसेवियों ने लोगों को पोस्टर और नाराें के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भूपेन्द्र सिंह ठाकुर और ललित रावत ने जागरुकता अभियान में भाग लिया। नेहरू युवा केंद्र की अधिकारी पारुल ने स्वयंसेवियों और अध्यापकों के सामने ईवीएम प्रदर्शन करवाया। इस अवसर पर प्रो. हरीश सांजटा, प्रो. नरेश चौहान, प्रो. भरत खेपान, बीडीओ कार्यालय से आए वीरेंद्र और पुलिस कांस्टेबल कुशला कालटा सहित अन्य मौजूद रहे।