{"_id":"6649f3472b8c8f4bef073265","slug":"rampur-news-awareness-program-ghonth-school-kupvi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-116158-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुपवी में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुपवी में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली मतदान की शपथ
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कुपवी के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गौंठ में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल/कुपवी(रोहडू़)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र चौपाल के अंतर्गत उपमंडल कुपवी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौंठ में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं मतदाता सहभागिता (स्वीप) गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रम में नियुक्त नोडल अधिकारी तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल आशा तोमर ने मतदाता सूची में नाम शामिल करने, नाम में संशोधन करने, नाम काटने या स्थानांतरित करने, 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। अधिकारी ने उन्हें किसी भी प्रलोभन में न आते हुए जाति, धर्म, मूल, वंश से ऊपर उठकर निष्पक्षतापूर्वक अपने-अपने घर और आसपास रहने वाले मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षक दीपराम चौहान ने मतदाता की लोकतंत्र में भूमिका एवं मतदान के महत्त्व पर विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह एक युवा आइकन हैं और सभी छात्र भी अपने आप में एक आइकन हैं, जोकि लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से 18 वर्ष पूर्ण होने पर अपना वोटर कार्ड बनाकर मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर एक वोट मायने रखता है और लोकतंत्र में एक-एक वोट कीमती है। उन्होंने कहा कि चुनाव एक महापर्व है, जिसे हमें अन्य त्योहार की तरह ही हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए।