फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, awareness camp in bhakhan panchyat

Rampur Bushahar News: बक्खन में ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं

Thu, 02 Mar 2023 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के साथ लगती निरमंड खंड की बक्खन पंचायत में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित ब्रौ शाखा ने वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों खासकर महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर में ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। शिविर की अध्यक्षता अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान मिथलेश कौशल और उपप्रधान रोशन लाल ने की।


शिविर में ब्रौ शाखा की अधिकारी जागृति कश्यप और बैंक कर्मी तेज राम ने लोगों को बैंक की विभिन्न सेवाओं और योजनाओं के बारे में बताया। जागृति कश्यप ने जनसमूह को बैंक की डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, माइक्रो एटीएम, पीओएस, क्रेडिट, डेबिट कार्ड, भीम एप, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बैंक की सभी डिजिटल सेवाओं और योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed