{"_id":"65db1912f183a114de0cf84d","slug":"rampur-news-averi-awareness-camp-digital-camp-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-112685-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अवेरी में लोगों को डिजिटल बैंकिंग की सिखाई बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अवेरी में लोगों को डिजिटल बैंकिंग की सिखाई बारीकियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। निरमंड विकास खंड की ग्राम पंचायत बावा के गांव अवेरी में नाबार्ड के सौजन्य से कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की बायल शाखा ने वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में शाखा प्रबंधक नारायण सिंह ठाकुर ने बैंक के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर उपस्थित जनसमूह को डिजिटल बैंकिंग के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि एटीएम के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी की घटनाओं से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति खाते और एटीएम से संबंधित जानकारी साझा न करें। शिविर में लोगों को अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना, जनधन योजना, कृषि ऋण, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), डेयरी ऋण, फिशरीज और वाहन ऋण के बारे में जागरूक किया गया।