फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, art of living camp,

Rampur Bushahar News: रामपुर में लोगों को बताया सुदर्शन क्रिया का महत्व

Mon, 27 May 2024 04:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। अयोध्यानाथ मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग रामपुर की ओर से आयोजित छह दिवसीय आनंद अनुभूति शिविर का सोमवार को समापन हो गया। शिविर में 20 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। शिविर में योग ध्यान, प्राणायाम और विश्व प्रसिद्ध सुदर्शन क्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर का आयोजन वरिष्ठ प्रशिक्षक ललित भारती और पियूष मेहता सहित अन्य स्वयंसेवियों ने किया। संस्थान की रामपुर शाखा की समन्वयक कुसुम कश्यप ने बताया कि सुदर्शन क्रिया और अन्य योग और ध्यान के नित्य अभ्यास से व्यक्ति नकारात्मक भावनाओं, अवसाद और अन्य व्यसनों से बच सकता है। यह एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक है। उन्होंने कहा कि विश्व के 180 से ज्यादा देशों में यह क्रिया सिखाई जा रही है। उन्होंने बताया की 11 जून से सराहन में आनंद अनुभूति शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed