फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, apple, medicine stock, crisis, rohru,

Rampur Bushahar News: उद्यान विभाग के केंद्रों में सेब के लिए जरूरी दवाइयां खत्म, बागवान परेशान

Mon, 20 May 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। सेब बहुल क्षेत्र में उद्यान विभाग के सभी केंद्रों में सेब की जरूरी दवाइयों की करीब एक महीने से भारी कमी चल रही है। बागवानों को उद्यान विभाग के विशेषज्ञों की सिफारिश के अनुसार जरूरी दवाइयां सरकारी केंद्रों में उपलब्ध नहीं हो रही हैं। इस वजह से हजारों बागवानों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।

हालत यह है कि लोकसभा चुनाव की इस बेला में नेता अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं तो वहीं बागवान विभाग और सरकार की लापरवाही से बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदने को मजबूर है। उद्यान विभाग एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी की सेब स्प्रे सारिणी के अनुसार आजकल के मौसम में सेब के बगीचों में अलग-अलग बीमारियों की रोकथाम के लिए मैनकोजेब, कार्बडाइजिम, टैबुकैनाजोल और डोडीन की विशेष सिफारिश की जाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इन दवाइयों का समय पर छिड़काव न किया जाए तो पत्तझड़ और स्कैब जैसी बीमारियों को रोकना कठिन हो जाता है, लेकिन बीते एक महीने से पूरे सेब बहुल क्षेत्र के सभी केंद्रों में इन दवाइयों का स्टाॅक उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में बागवानों को बाजार से
विज्ञापन


अधिक पैसा खर्च कर दवाइयां खरीदनी पड़ रही है। इससे हजारों सेब बागवानों का सालभर बगीचों पर आने वाला खर्च बढ़ गया है। बागवानों ने संबंधित विभाग और सरकार से जल्द सरकार डिपुओं में सेब की फसल के लिए जरूरी दवाइयों को उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार मामले को गंभीरता से ले : हरीश चौहान
सरकार नाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच बागवानों के हितों की बात कर रही है। इसके विपरीत बागवानों को बाजार से पूरे दाम पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही है, जिस दवाई की एक महीने से जरूरत चल रही है, वह अब उपलब्ध हो तो, बागवानों के लिए उसका कोई औचित्य नहीं रहेगा। कई स्थानों पर ओलावृष्टि से बागवानों को भारी नुकसान पहुंचा है। अब दवाइयों के लिए बाजार में पूरे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। सरकार मामले को गंभीरता से ले
हरीश चौहान समन्वयक संयुक्त किसान मोर्चा
कोट्स
उद्यान विभाग के केंद्रों में कुछ दवाइयां की आपूर्ति अभी तक नहीं हुई है। चुनाव आचार संहिता के कारण शायद अभी उपलब्ध नहीं हो रही है। शीघ्र बागवानों को अनुदान पर मिलने वाली सभी दवाइयां उद्यान विभाग के केंद्रों में उपलब्ध हो जाएंगी। मामला सरकार के ध्यान में है।

डाॅ. संजय चौहान, एसएमएस उद्यान विभाग
कोट्स
मेरे ध्यान में दवाइयों की कमी का मामला अभी तक नहीं था। बागवानों को अनुदान पर सभी दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए बागवानी मंत्री से बात की जाएगी। बागवानों को शीघ्र आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने की कोशिश की जाएगी।
मोहन लाल ब्राक्टा, मुख्य संसदीय सचिव बागवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed