फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, annual function, sankul, school,

Rampur Bushahar News: अभिनव को सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से नवाजा

Sat, 24 Feb 2024 04:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नवाजे मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। संंकुल विद्यालय पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम मनाया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और सालभर की गतिविधियों और वार्षिक रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब समां बांधा। छात्रों ने पारंपरिक परिधानों में कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, किन्नौरी और हिंदी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षा मंत्री ने छात्रों और अध्यापकों के साथ नाटी भी डाली। समारोह में अभिनव शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से सम्मानित किया। इसके अलावा रोहित, प्रभात, हर्ष, विशुल, नितिन, अतुल, वरुण, धीरज, पुष्कर, मोक्ष, हर्षवर्धन, पंकज, ललित, सूर्यांश, शुभम, चिराग, लकी, अभिषेक, आयुष, पीयूष, कार्तिक, समराठ, वायुष, रितिक, अभिनव, ईशान, ओजस, मोकश, रोनक, आतिश, हिमांशु, अमन, नितिन, युगल, अमीत, अशोक, चिराग ठाकुर, अंशुल, अनूप, रितिश, साहिल, पंकज जोशी, सुनिल, कृष्णा, चंद, यशवंत, अभय, आतिष, हर्ष, रकशित, वंश, अनमोल, प्रिंस, निशात, जतिन, हिमेश, अभिषेक, नीतीश, करण, दिवेशा, वैभव, अपूर्व, सुजल, श्रेय और अभय को सम्मानित किया गया। खेल गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के पर ओजस प्रभात, अक्षय, अखिल, अंशुल, अमन, आदित्य, अभिनव, अरुण, आर्यन, अमन, आशिष, प्रशांत, अंश, अखिल, ईशान ठाकुर, शिवम, हिमांशु, व्यभव, चिराग, दिव्यांश, दिनेश, पंकज खतरी, निखिल और विकास को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-14 कबड्डी में भगत सदन प्रथम, गांधी सदन ने दूसरा स्थान और अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में गांधी सदन प्रथम, नेहरू सदन ने दूसरा प्राप्त किया। अंडर-19 वॉलीबाल स्पर्धा में भगत सदन प्रथम, नेहरू सदन दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 टेबल टेनिस में रानी लक्ष्मी सदन प्रथम और सुभाष सदन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed