फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, anni college, function,

Rampur Bushahar News: आनी महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से बटोरीं तालियां

Tue, 19 Mar 2024 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
नशे से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में भाग लें विद्यार्थी : वर्मा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में मंगलवार को महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र संघ ने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग का आयोजन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने नाटी पर खूब धमाल मचाया। समारोह में एसडीएम आनी नरेश वर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। समारोह में छात्र-छात्राओं ने एकलगान, समूहगान, एकल नृत्य, पंजाबी नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, क्लासिकल आर्केस्ट्रा, स्किट, प्ले, कुल्लवी और शिमला की नाटी पर प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पारंपरिक मॉडलिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रत्येक सत्र में महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए सीएससीए की ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग आयोजित किया जाता है। मुख्यातिथि नरेश वर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्राचीन संस्कृति के संरक्षण के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता को व्यक्त करते हैं। उन्होंने छात्रों से नशे से दूर रहकर रचनात्मक कार्यों में रुचि दिखाने की अपील की। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष पप्पू, सत्या, केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षक, गैर शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed