फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, animal rogi kalyan simiti, rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर बुशहर में प्रदेश की पहली पशु रोगी कल्याण समिति का गठन

Tue, 12 Dec 2023 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर निशांत तोमर होंंगे पशु रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय रामपुर का स्तर सुधारना और लेबोरेटरी का सुचारू संचालन होगा मुख्य कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल मेंं प्रदेश की पहली पशु रोगी कल्याण समिति बहुआयामी पशु चिकित्सालय रामपुर के लिए पंजीकृत हुई है। यह समिति स्वास्थ्य विभाग की रोगी कल्याण समिति की तर्ज पर बनाई गई है। निदेशक पशुपालन विभाग के निर्देशानुसार और उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य के निर्देशों की अनुपालन करते हुए इस समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष उपमंडलाधिकारी रामपुर, उपाध्यक्ष वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ज्यूरी, सचिव पशु चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी रामपुर होंगे। इसके अलावा नगरपालिका के प्रतिनिधि, प्रेस क्लब के प्रतिनिधि, सर्वहितकारी व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और सभी पशु चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी जो बहुआयामी पशु चिकित्सालय में कार्य कर रहे हैं समिति के सदस्य होंगे। डाॅ. अनिल शर्मा ने बताया कि समिति का गठन बहुआयामी पशु चिकित्सालय रामपुर का स्तर सुधारने के लिए और लेबोरेटरी के सुचारू रूप से संचालन के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed