{"_id":"64bc116667f70db9370c95d5","slug":"rampur-news-amar-ujala-bhavishay-jayoti-samaroh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3080-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रतिभा काे मिला सम्मान, चहक उठे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रतिभा काे मिला सम्मान, चहक उठे मेधावी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शनिवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉपर रहने वाले मेधावियों को नवाजा गया।
इस दौरान सम्मान पाकर मेधावी चहक उठे। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने शिरकत की जबकि डीएसपी रामपुर शिवानी और कॉलेज प्राचार्य डाॅ. पुष्पा नेगी बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने दसवीं और बारहवीं के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरूआत की। कॉलेज के एनसीसी छात्रों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया।
इसके बाद छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान साहिल और पूजा ने पहाड़ी नाटी पेश की। इसके बाद रंजना ने एकल नृत्य और अन्य छात्रों ने भी प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि एसडीएम निशांत तोमर ने सभी मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों सेआह्वान किया कि अपने भविष्य में सफल होने के लिए कड़ा संघर्ष करने के साथ ही अपने लक्ष्य को अभी से निर्धारित कर लें।
विज्ञापन
डीएसपी शिवानी महला ने छात्र और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार मेहनत के साथ जीवन में अनुशासन का पालन करना जरूरी है, तभी एक आम व्यक्ति सफल हो सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक एनजी विद्या मंदिर शिमला, बाहरा यूनिवर्सिटी सोलन, इक्फाई यूनिवर्सिटी बद्दी, मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन, हिमालयन कॉलेज कालाअंब सिरमौर, एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सोलन, सनराइज कंप्यूटर शिमला, न्यू ईरा ग्राफिक्स शिमला, उदयराज एडवरटाइजर्स शिमला ने सहयोग किया।
क्या कहना है मेधावीं छात्र और छात्रों का
कार्यक्रम में सभी स्कूलों के मेधावियों के साथ एकत्रित होना गर्व की बात है। अमर उजाला द्वारा सम्मान मिलने से खुशी मिली है।
परपंरा
कार्यक्रम में अधिकारियों के हाथों से सम्मानित होने का अवसर मिला है। अमर उजाला के इस तरह कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित करने पर सभी का हौसला बढ़ा है।
अदिति
कोट्स
अच्छे अंक आने के बाद सम्मानित होना ऐसा लगा है कि मेहनत करने का फल मिला है। अमर उजाला ने इस तरह के सम्मान समारोह का आयोजन करके सराहनीय कदम उठाया है।
ओजस्वनी
कोट्स
ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करने से सभी छात्रों को मनोबल बढ़ा है। उन्होंने जो मेहनत की है यह उसका फल है। वही अधिकारियों के मार्गदर्शन से भविष्य में बेहतर के लिए प्रोत्साहन मिला है।
लक्ष्मी
कोट्स
अमर उजाला ने ग्रामीण क्षेत्र के मेधावियों को सम्मानित करना एक सराहनीय कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
ऋषभ