{"_id":"659bf000bd4f918650013b96","slug":"rampur-news-akshat-kalash-yatra-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-10712-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वाल्मीकि मंदिर में किया अक्षत कलश स्थापित, शहर में निकाली शोभाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वाल्मीकि मंदिर में किया अक्षत कलश स्थापित, शहर में निकाली शोभाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर की नगर बस्ती में सोमवार को राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रीराम जन्मभूमि अक्षत कलश को भगवान वाल्मीकि के मंदिर पहुंचाया गया। इस अवसर पर शहर वासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। अक्षत कलश को श्रीराम और वाल्मीकि भगवान के जयकारों के साथ ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए मंदिर तक पहुंचाया गया। विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और हिंदू समाज के लोगों ने राम धुन गाते और ढोल नगाड़ो के साथ अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली। वाल्मीकि मंदिर पहुंचने पर पूरे हिंदू समाज ने स्वागत किया। हनुमान चालीसा पाठ के बात विहिप कार्यकर्ताओं ने मंदिर के आसपास के सभी घरों में श्रीराम जन्मभूमि से आए अक्षत और पत्रक बांटे। इसके साथ ही सभी को अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के दर्शन का निमंत्रण दिया। वाल्मीकि समाज के प्रधान सतीश कुमार ने जानकारी दी कि 22 जनवरी को मंदिर में भव्य कार्यक्रम करवाया जाएगा और लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी दिखाया जाएगा।