{"_id":"65897f831f508e1f320c7556","slug":"rampur-news-akshat-kalash-yatra-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-10066-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जय श्रीराम उदघोष से गूंजा रामपुर बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जय श्रीराम उदघोष से गूंजा रामपुर बाजार
विज्ञापन
रामपुर बाजार में निकाली गई शोभायात्रा, कलश यात्रा का विधिपूर्वक पूजा पाठ किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश यात्रा सोमवार सुबह 11:00 बजे रामपुर सत्यनारायण मंदिर रामपुर में पहुंची। इस दौरान लोगों ने राम की भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाते हुए अक्षत कलश पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान रामपुर बाजार भगवान श्रीराम के जय उद्घोष से गूंज उठा। कलश पहुंचने पर सभी लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूजित कलश यात्रा का विधिपूर्वक पूजा पाठ भी किया गया। इसके बाद अक्षत कलश को रामपुर बाजार में यात्रा के बाद सत्यनारायण मंदिर रामपुर में लाया गया। विश्व हिंदू परिषद ने पूजा पाठ करने क बाद इसकी स्थापना की। इस दौरान रामपुर से ज्यूरी, तकलेच, ननखड़ी, कुमारसैन, आनी, नित्थर, निरमंड और अन्य अलग-अलग स्थानों में अक्षत कलश को भेजा गया और मंदिरों तक राम नाम जाप और भजन कीर्तन के साथ लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान भोग की व्यवस्था भी गई। इस मौके पर अक्षत कलश वितरण के जिला संयोजक विनय शर्मा, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सुरेश मेहता, विभाग रामपुर प्रचारक स्वयंसेवक गोपीचंद, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष रामपुर विष्णु शर्मा, कुमारसैन प्रखंड से अनुज कैंथला, आनी से पवन और निरमंड से चंद्रकांत और भाजपा मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।